Breaking News

गांधी जयंती और दशहरे सहित अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

यूटिलिटी डेस्क. अक्टूबर महीने में दशहरा और दीपावली के अलावा भी कई ऐसे त्योहार पड़ेंगे जिनके कारण बैंक में कामकाज बंद रहेगा। इस महीने में त्योहारपड़ने की वजह से 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो इन छुटि्टयों को देखते हुए अपना काम निपटा लें।

  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर सोमवार को राम नवमी है।
  • 8 अक्टूबर को दशहरे की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा.
  • 13 अक्टूबर को बैंकों में रविवार का अवकाश होगा।
  • 20 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्‌टी रहेगी।
  • 27 अक्टूबर को रविवार है और इस दिन दिवाली भी है इस कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी।
  • 29 अक्टूबर को भैय्या दूज को भी बैंक बंद रहेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bank holiday list of October month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mxL3ux

No comments