Breaking News

इलाज की दरें 200% तक बढ़ीं, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- ज्यादा प्राइवेट अस्पताल जुड़ेंगे

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) यानी आयुष्मान भारत में इलाज के पैकेज की दरें बढ़ गई हैं। इजाफा 10 से 200% तक है। हालांकि, इस फैसले से मरीजाें पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस याेजना में पांच लाख रुपए तक का इलाज कैशलेस है। खर्च इंश्योरेंस कंपनी या सरकार देती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि पैकेज रेट रिवाइज करने से याेजना में और ज्यादा प्राइवेट अस्पताल शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि ज्यादातर अस्पताल पैकेज रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने 270 तरह की सर्जरी और जांचाें की कीमत बढ़ाई है। बाईपास सर्जरी, घुटना-कूल्हा प्रत्यारोपण, अपेंडिक्स, गाल ब्लैडर में पथरी, ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी पेसमेकर-स्टेंट लगवाने की दरें बढ़ाई हैं। ब्रेस्ट कैंसर में सर्जरी के बाद दाे के बजाय अब सात कीमोथैरेपी दी जाएंगी। डायलिसिस भी सस्ता हुअा है। एक सिटिंग की दर 2000 के बजाय 1500 रुपए हाेगी। इन बदलावाें पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) का गवर्निंग बोर्ड मुहर लगा चुका है।


554 तरह के पैकेज हटाए, 237 नए पैकेज जाेड़े

वर्तमान में लागू 1392 तरह की जांच, प्राेसीजर और सर्जरी में से 554 काे हटाया गया है। 237 नई जांच, प्रोसीजर और सर्जरी जोड़ी गई हैं। 57 से ज्यादा जांच, प्रोसीजर और सर्जरी की कीमतें घटाई गई हैं। 469 तरह के पैकेज में काेई बदलाव नहीं है। नए फैसलाें के बाद पैकेज की संख्या करीब 900 हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार पैकेज के अंदर सब-पैकेज बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या करीब दो हजार होगी।

इनके इलाज का पैकेज बढ़ाया (आंकड़े रुपए में)

सर्जरी/प्रोसीजर माैजूदा दर नया पैकेज
बाईपास सर्जरी 90 हजार 1.25 लाख
कूल्हा प्रत्यारोपण 75 हजार 90 हजार
घुटना प्रत्यारोपण 80 हजार 90 हजार
अपेंडिक्स 12 हजार 15 हजार
अस्थायी पेस मेकर 5 हजार 15 हजार
  • 46,40,000 से ज्यादा लाेगाें काे लाभ मिला
  • 10,48,65,190 परिवाराें को ई-कार्ड सौंपा गया
  • 62% मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ
  • 7500 करोड़ रुपए अभी तक मरीजों के इलाज पर खर्च


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushman Bharat: Treatment rates go up by 200%


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m7lmR3

No comments