Breaking News

पेरिस सेंट जर्मेन 22 मैच बाद होमग्राउंड पर हारा, रेम्स जीता; रियाल ने ओसासुमा को शिकस्त दी

खेल डेस्क. फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लीग-1 में बुधवार को रेम्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रेम्स ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। पीएसजी अपने होमग्राउंड पर 22 मैच के बाद हारा। उसे पिछली हार मई 2018 रेनेस के खिलाफ मिली थी। दूसरी ओर, स्पैनिश लीग ‘ला लिगा’ में रियाल मैड्रिड को जीत मिली। उसने ओसासुमा को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रियाल अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। उसके 6 मैच में 14 अंक हो गए।

पीएसजी अपने स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे, एडिसन कवानी और मौरा इकार्डी के बिना खेलने उतरा। मैच के 29वें मिनट में रेम्स के हसाने कमारा ने मार्शल मुनेत्सी के क्रॉस पर हेडर से गोल किया। निर्धारित 90 मिनट में रेम्स की टीम 1-0 से आगे थी। इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में बुलाए डिया ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

रोड्रिगो

रियाल के लिए विनिसियस और रोड्रिगो ने गोल किए
दूसरी ओर, रियाल ने 23 सितंबर को सेविला के खिलाफ खेलने वाले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ओसासुमा के खिलाफ शुरुआती लाइनअप में जगह दी। अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में 19 साल के विनिसियस जूनियर ने टीम के लिए पहला गोल 36वें मिनट में किया। इसके बाद दूसरे हाफ में रोड्रिगो (72वें मिनट) ने गोल किया। रियाल का अगला मुकाबला 29 सितंबर को एटलेटिको मैड्रिड से होगा।

एटलेटिको ने मार्लोसा को 2-0 से हराया
दिन के एक अन्य मैच में एटलेटिको ने मालोर्सा को 2-0 से हराया। उसके लिए डिएगो कोस्टा ने 26वें और जोआओ फेलिक्स ने 64वें मिनट में गोल किया। मैच के 77वें मिनट में अल्वारो मोर्राटा को रेड कार्ड दिखाया गया। एटलेटिको की टीम अंक तालिका में रियाल के बाद दूसरे स्थान पर है। उसके 6 मैच में 13 अंक हैं। तीसरे स्थान पर एटलेटिको बिल्बाओ, चौथे स्थान पर ग्रेनाडा और पांचवें स्थान पर बार्सिलोना की टीम है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रियाल मैड्रि्ड के विनिसियस जूनियर और पेरिस सेंट जर्मेन के नेमार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2noLW8J

No comments