Breaking News

3 अक्टूबर से चलेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

यूटिलिटी डेस्क. दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नवरात्र में 3 अक्टूबर से नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच चलने लगेगी। इससे दिल्ली से कटरा के बीच का सफर 12 घंटे के बजाय 8 घंटे में पूरा हो सकेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

  1. गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि नई दिल्ली से देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के बीच पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद नई दिल्ली और कटरा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

    • उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री तीन अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.00 रवाना होगी और दोपहर 14.00 बजे कटरा पहुंचेगी।
    • विपरीत दिशा से यह ट्रेन उसी दिन कटरा से 15.00 बजे छूटेगी तथा रात्रि 23.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  2. इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन पूर्णत: वातानुकूलित है और इसे बुलेट ट्रेन के आकार में डिजायन किया गया है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lNprK6

No comments