Breaking News

लुंगी-चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर नहीं कटेगा चालान

यूटिलिटी डेस्क. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आधी बांह की कमीज और लुंगी पहनकर वाहन चलाने पर चालान किए जाने की रिपोर्टों को खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया है। गडकरी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि अफवाहों से सावधान...! नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है।

  1. ट्वीट में यह भी कहा गया कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चालान काटने का कोई कानून नहीं है। अपने ट्वीट में गडकरी ने एक समाचार चैनल के पोस्ट को साझा किया और कैप्शन में लिखा, "मुझे माफ कीजिए, आज एक बार फिर मीडिया के हमारे कुछ दोस्तों ने सड़क सुरक्षा कानून जैसे गंभीर विषय का मजाक उड़ाया।" उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि लोगों की जिंदगी से जुड़े इस तरह की गंभीर मामले पर लोगों के बीच फर्जी सूचनाएं न फैलाएं।

  2. आपको बता दें कि नया मोटर वाहन अधिनियम एक सितंबर से लागू हुआ है। अधिनियम के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर पहले की तुलना में चालान की राशि 10 गुना तक बढ़ा दी गई है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mbZofS

No comments