एक ही बैंक में न रखें अपनी सारी कमाई, पैसा हो सकता है ब्लॉक
यूटिलिटी डेस्क. पीएमसी बैंक पर आरबीआई की पाबंदी लगने और उससे निवेशकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए निवेशकों की यह सलाह याद आ रही है कि अपने सभी अंडे एक ही टोकरी में न रखें। क्योंकि यदि उसी एक टोकरी में कोई समस्या आती है, तो सारे अंडे पर संकट आ सकता है। अन्य बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज मिलने के कारण लोग कॉपरेटिव बैंकों में खाता खोलते हैं। साथ ही इन बैंकों में खाता खोलने की शर्तें भी अन्य बैंकों के मुकाबले आसान होती है। लेकिन कई लोगों ने अपने जीवन की सारी कमाई पीएमसी बैंक में ही डाल रखी थी, जिसके कारण अब वे मुसीबत में फंस गए हैं।
-
वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि बचतकर्ताओं को दो-तीन खातों में पैसा रखना चाहिए। इनमें कॉपरेटिव बैंक, निजी बैंक और सरकारी बैंक सभी शामिल होने चाहिएं। भले ही कॉपरेटिव बैंक अधिक ब्याज देते हों और उनमें खाता खोलना आसान हो, लकिन उनमें बहुत अधिक पैसा रखना खतरनाक है।
-
एक वित्तीय सलाहकार बताते हैं कि कई कॉपरेटिव बैंक का संचालन नेताओं द्वारा किया जाता है। कई कॉपरेटिव बैंकों का प्रबंधन मजबूत नहीं होता है। एक सर्टिफाइड फाइनेंशियल सलाहकार और वित्तीय सलाहकार कंपनी के संस्थापक ने कहा कि अपनी समस्त वित्तीय पूंजी का 10 फीसदी से अधिक हिस्सा कॉपरेटिव बैंकों में नहीं रखना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nGW5gX
No comments