रवि शास्त्री ने साथियों के साथ अपना ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया, खुद को बताया 'लाइट ट्रैवलर'
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना फोटो शेयर किया। जिसमें वे सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसकर, सैयद किरमानी और श्रीकांत जैसे टीम के अपने अन्य साथियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो में सभी खिलाड़ी सूट-बूट पहने नजर आ रहे हैं और उनमें से कुछ के साथ थोड़ा सामान भी दिख रहा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोको शेयर करते हुए शास्त्री ने खुद को 'लाइट ट्रैवलर' बताया।
इस फोटो के साथ शास्त्री ने लिखा, 'टीम के अपने अन्य साथियों से अलग मैं हमेशा 'लाइट ट्रैवलर' हुआ करता था।' यहां पर उन्होंने खुद को लाइट ट्रैवलर इसलिए कहा, क्योंकि फोटो में दिख रहे अन्य खिलाड़ियों के पास जहां कुछ ना कुछ सामान नजर आ रहा है, वहीं शास्त्री जेब में हाथ डाले खड़े हुए हैं और उनके पास कोई लगेज भी नहीं है। अपने कैप्शन में उन्होंने#pic#pictureoftheday#backintheday#blackandwhite#oldphotos#instagramजैसे हैशटैग भी लगाए।
12 सालों से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं शास्त्री
पिछले महीने ही भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया है। अब वे साल 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप तकहेड कोच बने रहेंगे। शास्त्री पिछले 12 सालों से भारतीय टीम के साथ किसी ना किसी रूप में जुड़े रहे हैं। साल 2007 में बांग्लादेश टूर के दौरान वे भारतीय टीम के मैनेजर बने थे। इसके बाद साल 2014 से 2016 के बीच वे टीम डायरेक्टर रहे। वहीं साल 2017 के बाद से ही वे टीम के हेड कोच बने हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n5p3XM
No comments