मंगल ग्रह पर नाम भेजना चाहते हैं तो आज इसका आखिरी दिन
यूटिलिटी डेस्क. नासा के मंगल मिशन मार्स रोवर -2020 के साथ नाम भेजने के लिए आवेदन करने का आज (30 सितंबर) आखिरी दिन है। अब तक 98 लाख लोग नासा को नाम भेज चुके हैं। जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के इंजीनियर आपके नाम को इलेक्ट्रॉन के जरिए सिलिकॉन चिप पर खोदेंगे। चिप पर ऐसे 10 लाख नाम लिखे जा सकते हैं।
-
रोवर को जुलाई 2020 तक प्रक्षेपित किया जायेगा और इस अंतरिक्ष यान के फरवरी 2021 में मंगल की सतह को छूने की संभावना है। 1,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाला रोवर ग्रह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के निशानों की तलाश करेगा और वहां की जलवायु एवं भूतत्वों की जानकारी जुटाएगा। साथ ही वह धरती पर लौटने से पहले ग्रह से मिट्टी केनमूनेइकट्ठे करेगा जिसेभविष्य में जाने वाला एयरक्राफ्ट धरती पर लेकर आएगा।
-
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें https://mars.nasa.gov/participate/send-your-name/mars2020
- अब एक पेज खुलेगा, यहां अपना नाम, देश, पोस्टल कोड और ईमेल सबमिट करें।
- अब आपका बोर्डिंग पास जनरेट हो जाएगा।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप इसका प्रिंट ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2maVL9W
No comments