Breaking News

नवरात्रि के पहले दिन बुध बदलेगा राशि और टूटेगा पांच ग्रहों का योग, सभी राशियों पर होगा असर

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है और पहले दिन ही बुध ग्रह राशि बदलेगा। नवरात्रि की शुरुआत में 5 ग्रहों की युति कन्या राशि में है, लेकिन 29 तारीख की दोपहर में बुध के राशि बदलने से पांच ग्रहों का ये योग टूट जाएगा। बुध कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार कन्या राशि में सूर्य, चंद्र मंगल, बुध और शुक्र की युति के साथ नवरात्रि शुरू होगी, लेकिन रविवार को ही बुध कन्या राशि से निकल जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर तक बुध तुला में ही रहेगा। इसके बाद वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानिए तुला राशि के बुध का सभी 12 राशियों पर कैसा असर होने वाला है...
मेष राशि
इस राशि के लिए बुध सप्तम रहेगा। इस वजह से प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन के समय शुभ रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेमी का और विवाहित लोगों को जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि
इस राशि के बुध षष्ठम रहेगा। साथी से मन-मुटाव हो सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन राशि
इन लोगों के लिए बुध पंचम हो जाएगा। इस वजह से इन लोगों को संतान का सुख मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है।
कर्क राशि
इस राशि के लिए बुध चतुर्थ हो रहा है। इन लोगों को बुध की वजह से सुख मिलेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।
सिंह राशि
तृतीय बुध की वजह से भाइयों का सहयोग बनेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। इस वजह से सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
इन लोगों के लिए द्वितीय बुध रहेगा। स्थाई संपत्ति से लाभ मिलेगा। कार्यों में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि में बुध रहेगा। प्रथम बुध की वजह से तुला राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। धन संबंधी कामों में सफलता हासिल करेंगे।
वृश्चिक राशि
द्वादश बुध इस राशि के लिए अशुभ रहने वाला है। इन लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
धनु राशि
इस राशि के लिए बुध एकादश हो जाएगा। जो लोग बुद्धि से संबंधित काम करते हैं, उन्हें बुध की वजह से धन लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लिए बुध दशम हो जाएगा। इस वजह से कार्य की अधिकता रहेगी। कड़ी मेहनत के बाद ही संतोषजनक फल मिल जाएगा।
कुंभ राशि
इस राशि के लिए बुध नवम रहेगा। नवम बुध भाग्य का साथ दिलवाएगा। कार्यों में सफलता के साथ धन लाभ भी मिल सकता है।
मीन राशि
इस राशि के बुध अष्टम होगा। ये स्थिति परेशानियां बढ़ा सकती हैं। धन हानि के योग बनेंगे, संभलकर रहने का समय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
budh ka rashi parivartan, budh in kundli, rashifal, budh in tula rashi, budh ka rashifal 2019


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o5SuJN

No comments