वेब पोर्टल से चलेगा चोरी गए मोबाइल का पता, सिम बदलने पर भी पकड़ा जाएगा चोर
यूटिलिटी डेस्क. आपके चोरी या गुम हुए फोन को ढूंढने में अब सरकार आपकी मदद करेगी। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल में मुंबई में एक वेब पोर्टल को लॉन्च किया। इसके जरिए लोग अपना फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। आपको एक एफआईआर दर्ज करानी होगी और हेल्पलाइन नंबर 14422 के जरिए दूरसंचार मंत्रालय को सूचना देनी होगी।
-
पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद टेलीकॉम विभाग उस फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर देगा, जिससे वह फोन कोई भी मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इससे वह डिवाइस बेकार हो जाएगा। इस आईएमईआई नंबर की मदद से आपका सेल्युलर ऑपरेटर भी उस फोन को नेटवर्क का इस्तेमाल करने से रोक देगा।
- फिलहाल यह प्रोजेक्ट सिर्फ महाराष्ट्र के लिए लागू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। दरअसल, दूरसंचार विभाग ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है।
-
इस प्रोजेक्ट की लागत 15 करोड़ रुपए आई है। सीईआईआर सिस्टम चोरी किए गए या गुम हुए फोन पर मौजूद सभी तरह की सेवाओं को ब्लॉक कर देगा। फिर चाहे सिम कार्ड हटा दिया जाए या फोन का आईएमईआई नंबर बदल दिया जाए। यह सभी मोबाइल ऑपरेटर्स के आईएमईआई डेटाबेस को कनेक्ट करेगा।
- यह सभी नेटवर्क ऑपरेटर्स के लिए सेंट्रल सिस्टम की तरह काम करेगा, जहां वे ब्लैक लिस्ट किए हुए मोबाइल टर्मिनल को शेयर कर सकेंगे ताकि किसी भी नेटवर्क में ब्लैकलिस्ट की गई डिवाइस दूसरे नेटवर्क में काम न करे, फिर चाहे सिम कार्ड क्यों न बदल दिया जाए।
- इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल चोरी से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि यह किसी व्यक्ति के निजी जीवन और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।
-
चोरी हुए फोन के उपयोग पर रोक लगाना।
- खोए या चोरी हुए फोन को सभी मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक करना।
- ऐसे फोन का पता लगाने की सुविधा।
- नेटवर्क में डुप्लीकेट और नकली आईएमईआई वाले मोबाइल पर रोक।
- क्वालिटी ऑफ सर्विस बेहतर बनाना और कॉल ड्रॉप कम करना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mBCrDd
No comments