Breaking News

अश्विन टॉप-10 में, रोहित बेस्ट 17वीं रैंकिंग पर; कोहली 899 पॉइंट के साथ नंबर-2

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-2 पर काबिज हैं। लेकिन वे रैंकिंग पॉइंट के मामले में जनवरी 2018 के बाद पहली बार 900 पॉइंट के नीचे आ गए हैं। कोहली के 899 पॉइंट हैं। कोहली ने पहले टेस्ट में 20 और नाबाद 31 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 937 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर कायम हैं।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर आर अश्विन एक बार फिर टॉप-10 में आ गए हैं। उन्हें चार स्थान का फायदा मिला। पहले वे 14वें स्थान पर थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंदबाजी रैंकिंग में 710 पॉइंट के साथ 16वें नंबर पर हैं। उनकी टेस्ट करिअर की बेस्ट रैंकिंग 14वीं है।

एल्गर पांच पायदान ऊपर 14वें नंबर पर

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित 36 पायदान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर, जबकि दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों की यह करियर की बेस्ट रैंकिंग हैं। रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब के बाद दूसरे नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहले टेस्ट में क्विंटन डी कॉक और डीन एल्गर ने शतक लगाए थे। डी कॉम चार पायदान ऊपर सातवें और एल्गर पांच पायदान ऊपर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टेस्ट टीम। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OwKSuT

No comments