Breaking News

तीन दिन में 100 करोड़ के पार पहुंचा ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' का कलेक्शन

बॉलीवुड डेस्क. बुधवार (2 अक्टूबर) को रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' ने भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु की कमाई को मिलाकर है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के तीन दिन में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 96 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं तमिल और तेलुगु वर्जन का साझा कलेक्शन 4.15 करोड़ रुपए रहा। वीकेंड में कलेक्शन के उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।

तरन आदर्श का ट्वीट।

ऐसा है फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन

दि हिंदी वर्जन की कमाई तमिल+तेलुगु वर्जन की कमाई टोटल
बुधवार 51.60 करोड़ रुपए 1.75 करोड़ रुपए 53.35 करोड़ रुपए
गुरुवार 23.10 करोड़ रुपए 1.25 करोड़ रुपए 24. 35 करोड़ रुपए
शुक्रवार 21.30 करोड़ रुपए 1.15 करोड़ रुपए 22.45 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन 96करोड़ रुपए 4.15करोड़ रुपए 100.15 करोड़ रुपए


तीन दिन में 100 करोड़ कमाने वाली यशराज की 5वीं फिल्म

'वॉर' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी पांचवीं ऐसी फिल्म है, जो तीन दिन में 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इससे पहले उनकी 'धूम 3' (2013), 'सुल्तान' (2016), 'टाइगर जिंदा है' (2017) और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां'(2018) यह करिश्मा कर चुकी हैं। इनका लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 280.35 करोड़ रुपए, 300.45 करोड़ रुपए, 339.16 करोड़ रुपए और 145.29 करोड़ रुपए था।


3 दिन के हिसाब से ऋतिक की हाईएस्ट ग्रॉसर

'वॉर' ऋतिक रोशन के अब तक के करियर में तीन दिन के अंदर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, टाइगर श्रॉफ और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की भी किसी फिल्म ने तीन दिन में इतनी कमाई नहीं की है।

तीनों की अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसर फ़िल्में

नाम फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ में पहुंचने के दिन
ऋतिक रोशन कृष 3 (2013) 240.50 करोड़ रुपए 4
टाइगर श्रॉफ बागी 2 (2018) 165 करोड़ रुपए 6
सिद्धार्थ आनंद बैंग बैंग (2014) 181.03 करोड़ रुपए 5


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
\'वॉर\' के पोस्टर में ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oi7JdH

No comments