मथुरा-वृंदावन के बीच फिर शुरू हुई रेलबस सेवा, मात्र 10 रुपए में कर सकेंगे सफर
यूटिलिटी डेस्क. मथुरा-वृंदावन आने वाले भक्तों के लिए भारतीय रेलवे ने मथुरा-वृंदावन के बीच एक बार फिर रेलबस सेवा को शुरू कर दिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार आगरा मंडल के मथुरा-वृंदावन सेक्शन के बीच चलने वाली रेलबस सेवा का फिर से संचालन कर दिया गया है । यह रेलबस सेवा पूरे मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंचती है। मथुरा से वृंदावन का किराया मात्र 10 रुपए रखा गया है।
-
मथुरा से वृंदावन के बीच करीब 12 किलोमीटर तक मीटर गेज पर इस रेलबस का संचालन होता है। यह रेलबस सेवा हर घंटे उपलब्ध रहती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे बोर्ड ने एक नई रेलबस तैयार कराने का भी आदेश दिया है।
-
करीब 6 महीने पहले भारतीय रेलवे ने मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली इस रेलबस सेवा को बंद कर दिया था। हाल ही में मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भक्तों की सहूलियत के लिए इस रेलबस सेवा को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया था। इसके बाद रेलबस की बरेली के इज्जतनगर डीजल इंजन डिपो में मरम्मत कराई थी। 29 सितंबर को ही मथुरा-वृंदावन के बीच रेलबस का ट्रायल किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2npU6Ow
No comments