11 अक्टूबर को किन लोगों को रहना होगा सावधान, किसे मिलेगी सफलता
जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 11 अक्टूबर का मूलांक 2 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 6 है और मासांक 1 है। शुक्रवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 5 की अंक 2 के साथ प्रबल मित्रता है। अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 1 के साथ विरोधी युति रहेगी। जानिए अंक 1 से अंक 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार...
अंक 1
किसी पारिवारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। निजी मामलों में उठापटक से बचें। माता या दादी का स्वास्थ्य चिन्ता करवा सकता है।
क्या करें- पितर देवता को हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2
अगर किसी महिला के नाम से काम कर रहे हैं तो लाभकारी स्थिति रह सकती है। नया काम करना चाहते हैं तो महिला के नाम से करना शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3
जहां तक संभव हो, दूर की यात्रा शुक्रवार को न करें। घर बैठे ही धन-प्राप्ति या इसका प्रस्ताव आ सकता है। ज्यादा तेल वाले भोजन से बचें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4
एक हाथ में आनी और दो हाथ से जानी वाली स्थिति रह सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। खून से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- गहरे रंग की मिठाई का दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीमी
अंक 5
किसी पुरुष मित्र की सहायता से करियर में उल्लेखनीय लाभ की स्थिति बन सकती है। अपने गृहस्थान से दूर की यात्रा फलदायी रह सकती है। हड्डी संबंधी समस्या दुखी कर सकती है।
क्या करें- ‘गजेंद्र मोक्ष’ का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6
कांच और इस से बनी वस्तुओं के कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति बन सकती है। विदेश से आउट सोर्सिंग पर काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आलस्य रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 7
अफेयर में खींचातानी से बचें। निकट के मित्र का व्यवहार दुखी कर सकता है। नाक-कान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- शिव परिवार को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8
यदि ट्रांसफर हो गया है तो नई जगह पर कार्यभार शुक्रवार को ग्रहण न करें। बिजली विभाग से जुड़े लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। दिमागी उठापटक परेशान कर सकती है।
क्या करें- गायों को गुड़ डाल कर चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 9
रोड ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को अधिक धीरज से काम लेना होगा। खनन कारोबारियों को बड़ा सौदा करने से बचना चाहिए। माइग्रेन कष्ट दे सकता है।
क्या करें- रक्त चंदन मिले जल से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33aLDOq
No comments