Breaking News

12GB रैम से लैस है वनप्लस 7T प्रो मैक्लॉरेन एडिशन, कीमत 59 हजार रुपए, प्री-बुकिंग शुरू

गैजेट डेस्क. लंदन में हुए वनप्लस 7T प्रो के लॉन्चिंग इवेंट में कंपनी ने वनप्लस 7T प्रो का मैक्लॉरेन एडिशन लॉन्च किया। इसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 58,999 रुपए है। लुक्स के मामले में यह वनप्लस 7T प्रो के रेग्युलर वैरिएंट से काफी अलग है। फोन में काफी अलग बैक पैनल डिजाइन दिया गया है, इसके कोनों में मैक्लॉरेन पापाया ऑरेंज कलर की आउटलाईन देखने को मिलेगी। इसके पैकेजिंग भी काफी अलग है, इसके बॉक्स में स्पेशल केस देखने को मिलेगा। इसके कस्टमर्स को खासतौर से मैक्लॉरेन वालपेपर मिलेंगे। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह वनप्लस 7T प्रो की तरह ही है। इसमें भी स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 4085 एमएएच बैटरी मिलेगी।

    • वनप्लस 7T प्रो मैक्लॉरेन एडिशन की कीमत 58,999 रुपए है। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है।
    • इसके लिमिटेड यूनिट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। 11 अक्टूबर से इसे देशभर के वनप्लस स्टोर्स से 5 हजार रुपए में प्री-बुक किया जा सकेगा। इसकी डिलीवरी 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
    • 5 नवंबर से यह ओपन सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इसे अमेजन और वनप्लस ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल से खरीदा जा सकेगा।
  1. डिस्प्ले साइज 6.67 इंच
    डिस्प्ले टाइप QHD+, 1440x3120 पिक्सल रेजोल्यूशन, फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट, 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
    ओएस ऑक्सीजन ओएस 10.0 बेस्ड एंड्ऱॉयड 10
    प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर विद एड्रिनो 640 जीपीयू
    रैम 12 जीबी
    स्टोरेज 256 जीबी
    रियर कैमरा 48MP(सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर विद OIS और EIS सपोर्ट)+ 8MP (टेलीफोटो लेंस विद OIS सपोर्ट)+16MP (117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल)
    फ्रंट कैमरा 16MP(सोनी IMX471 सेंसर)
    कनेक्टिविटी 4जी, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
    सेंसर एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप इलेक्ट्रॉनिक कंपास, सेंसर कोर, लेजर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर
    बैटरी 4085mAh विद 30T फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट
    डायमेंशन 162.6x75.9x8.8 एमएम
    वजन 206 ग्राम

    DBApp



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      OnePlus 7T Pro McLaren Edition is equipped with 12GB RAM, price 59 thousand rupees, 5000 rupees Pre-booking
      OnePlus 7T Pro McLaren Edition is equipped with 12GB RAM, price 59 thousand rupees, 5000 rupees Pre-booking
      OnePlus 7T Pro McLaren Edition is equipped with 12GB RAM, price 59 thousand rupees, 5000 rupees Pre-booking
      OnePlus 7T Pro McLaren Edition is equipped with 12GB RAM, price 59 thousand rupees, 5000 rupees Pre-booking


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHATol

No comments