Breaking News

आईआरसीटीसी संभालेगी 13 हजार रिजर्वेशन काउंटर, 2017 में भी प्लान हुआ था तैयार

यूटिलिटी डेस्क. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अगले एक साल के अंदर रेलवे के 13 हजार से अधिक रिजर्वेशन काउंटर्स टेकओवर करेगा। रेलवे बोर्ड इस योजना का मसौदा तैयार कर रहा है। आईआरसीटीसी के अफसर भी बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद रिजर्वेशन काउंटरों के संचालन के प्लान पर काम कर रहे हैं। रेलवे ने इसे न्यूएज टिकटिंग सिस्टम नाम दिया है।

हर महीने3.60 करोड़ से अधिक टिकटों की होती हैबुकिंग

  • वर्तमान में रेलवे में प्रतिमाह 3.60 करोड़ से अधिक टिकटों की बुकिंग होती है। इनमें 2.44 करोड़ से अधिक टिकट आईआरसीटीसी और बाकी बुकिंग रिजर्वेशन काउंटर्स के माध्यम से होती है।
  • रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2017 में प्लान तैयार किया था कि काउंटरों से रिजर्वेशन बंद कर पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी के हवाले कर दी जाए, लेकिन उस समय तकनीकी दिक्कतों और अमले की कमी के चलते इस योजना पर अमल नहीं हो पाया था।
  • अब विगत जुलाई माह से बोर्ड ने दोबारा आईआरसीटीसी को रिजर्वेशन काउंटर सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बोर्ड के अफसर ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं। इसमें व्यवहारिक तौर पर यह भी शामिल किया जा रहा है कि आईआरसीटीसी किस तरह से रिजर्वेशन काउंटरों का संचालन करेगा।
  • इसके अलावा अफसरों की प्लानिंग है कि काउंटर टिकटिंग की व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था ही लागू की जाए।
  • जैसे ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक आदेश जारी होंगे, उसके 90 दिन के अंदर वर्तमान में काउंटरों का सिस्टम संभालने वाली एजेंसी सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को आईआरसीटीसी में मर्ज करना होगा।


एक वर्ष का समय
रेलवे द्वारा रिजर्वेशन काउंटर्स की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। आधिकारिक आदेश आते ही काउंटर हैंडओवर होना शुरू कर देंगे। इसे पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। - सिद्धार्थ सिंह, पीआरओ, आईआरसीटीसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OOT7CV

No comments