Breaking News

बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 14 से 20 अक्टूबर तक का समय

जीवन मंत्र डेस्क। ज्योतिष की बहुत प्रचलित विद्याओं में से एक है न्यूमेरोलॉजी। अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य, स्वभाव और अंक राशिफल से जुड़ी बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बर्थ डेट के आधार पर जानिए आपके लिए 14 से 20 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा...

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। पुरानी मेहनत सफल होगी। साथियों के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

विरोधियों से सावधान रहें। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवन साथी के मदद से परेशानियां दूर कर पाएंगे। अभी धैर्य बनाए रखें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मित्रों से मिलने के योग बनेंगे। उत्साह बना रहेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में सावधानी रखें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार के संबंध में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी उपलब्धि इस सप्ताह मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से बचें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसमी रोगों से बचने की कोशिश करें। खान-पानी की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। इस समय किसी भी तरह का जोखिम न लें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

व्यापार-व्यवसाय के लिए शानदार समय रहने वाला है। व्यर्थ के खर्चों से इस समय बचें। नौकरी में कुछ बाधाओं के बाद लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

उधार दिया गया धन अटक सकता है, इसीलिए किसी को पैसा देते समय सावधान रहें। कमाई के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव रह सकता है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

इस सप्ताह नई योजनाओं पर काम कर पाएंगे। विरोधियों को परास्त करेंगे और आगे बढ़ेंगे। समय सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

शासकीय कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में आसानी से लक्ष्य पूरे नहीं हो पाएंगे। धर्म-कर्म में मन लगाएंगे तो मानसिक तनाव दूर हो सकता है। आलस्य को त्यागेंगे तो सफल हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly rashifal, rashifal in hindi, aaj ka rashifal, numerology, october 2019 weekly rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B7Xykc

No comments