नडाल ने जिशा पेरेलो से शादी की, दोनों 14 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे
खेल डेस्क. स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शनिवार को 14 साल पुरानी गर्लफ्रेंड जिशा पेरेलो से मलोरका में शादी की। 19 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल ने पेरेलो से पिछले साल सगाई की थी। उसी दौरान टेनिस स्टार ने शादी के लिए भी प्रप्रोज किया था। दोनों 2005 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नडाल-पेरेलो ने मलोरका में शादी की। दोनों यहीं के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शादी में चार दशकों तक स्पेन के राजा रहे जुआन कार्लोस प्रथम भी पहुंचे। इस दौरान करीब 350 मेहमान भी मौजूद थे।
-
31 साल की पेरेलो इन्वेसमेंट बैंकर थीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था। नडाल और पेरेलो की मुलाकात टेनिस स्टार की बहन मैरिबेल ने कराई थी।
-
पेरोलो खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। वे नडाल के मैच के दौरान कभी-कभी स्टेडियम में मौजूद दिखाई देती हैं। 33 साल के नडाल ने शादी के लिए उसी पैलेस चुना, जहां बीबीसी की मशहूर टेलीविजन सीरीज नाइट मैनेजर की शूटिंग हुई थी। इसी जगह पर वेल्स और रियाल मैड्रिड के लिए फुटबॉल खेलने वाले गैरेथ बेल और पूर्व टेनिस स्टार कार्लोस मोया ने भी शादी की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MwhXpy

No comments