Breaking News

अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 15 अक्टूबर का दिन, किसे रहना होगा संभलकर

जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 15 अक्टूबर का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 9 है और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 6 की अंक 9 के साथ पारस्परिक विरोधी युति है और अंक 1 के साथ भी विरोधी युति रहेगी। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार...

  • अंक 1

करियर के मामले में जोखिम ले सकते हैं। नया या महत्त्वपूर्ण निवेश करना चाहते हैं तो कर लीजिए। माइग्रेन है तो संभल कर रहें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 2

स्टेशनरी कारोबारियों के लिए समय तुलनात्मक रूप से अच्छा रह सकता है। महिलाओं को ऑफिस में अनुकूलता रह सकती है। स्वास्थ्य साथ दे सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

  • अंक 3

लंबे समय से अटका काम हो सकता है। किसी निकट मित्र का अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
क्या करें- शिव-परिवार को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 4

पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं तो धन के मामले में सावधानी बरतें। पिता या दादा से संबंधित समस्या रह सकती है। मस्से (पाइल्स) के शिकार हैं तो खास सावधानी बरतें।
क्या करें- कुत्तों को गुड़-रोटी खिलाएं।
महत्वपू्र्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 5

पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। यात्रा का मामला अभी आगे पर रखें। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 6

होजयरी के व्यापारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ब्यूटी पार्लर और स्पा वालों को अनुकूलता रह सकती है। स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल की मिठाई चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 7

स्त्री अंक वालों को चुनावी लड़ाई में अनुकूलता रह सकती है। किसी खास परिजन से मिलना हो सकता है। अनावश्यक चिंता से बचें।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 8

विभागीय जांच में प्रतिकूलता रह सकती है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव को अपने पर हावी न होने दें।
क्या करें- भैरव बाबा के नमकीन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

  • अंक 9

खर्च की अधिकता रह सकती है। शौक पूरा करने के चक्कर में गलत संगत से बचें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण के चक्कर में आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।
क्या करें- किसी मंदिर में सुविधाओं पर खर्च में भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday rashifal, 15 october rashifal in hindi, aaj ka ank rashifal, numerology rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35wwqt0

No comments