पहले वीकेंड 'वॉर' ने की 166.25 करोड़ की कमाई, साल की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म बनी
बॉलीवुड डेस्क. गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' ने पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कारोबार 166.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसमें 159.70 करोड़ रुपए हिंदी वर्जन और बाकी 6.55 करोड़ रुपए तमिल और तेलुगु वर्जन का साझा कलेक्शन है।
हर दिन का कलेक्शन
| दिन | हिंदी वर्जन की कमाई (रुपए में) | तमिल+तेलुगु वर्जन की कमाई (रुपए में) | कुल कमाई (रुपए में) |
| बुधवार | 51.60 करोड़ | 1.75 करोड़ | 53.35 करोड़ |
| गुरुवार | 23.10 करोड़ | 1.25 करोड़ | 24. 35 करोड़ |
| शुक्रवार | 21.30 करोड़ | 1.15 करोड़ | 22.45 करोड़ |
| शनिवार | 27.60करोड़ | 1.10करोड़ | 28.70करोड़ |
| रविवार | 36.10 करोड़ | 1.30 करोड़ | 37.40 करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 159.70 करोड़ | 6.55करोड़ | 166. 25 करोड़ |
2019 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत यह फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद ही 2019 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
ये हैं 2019 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | लाइफटाइम कलेक्शन |
| 1 | कबीर सिंह | 21 जून | 278.24 करोड़ रुपए |
| 2 | उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक | 11 जनवरी | 244.06 करोड़ रुपए |
| 3 | भारत | 5 जून | 209.36 करोड़ रुपए |
| 4 | मिशन मंगल | 15 अगस्त | 200.16 करोड़ रुपए |
| 5 | वॉर (सिर्फ हिंदी वर्जन) | 2 अक्टूबर | 159.70 करोड़ रुपए (कमाई जारी है।) |
टाइगर श्रॉफ की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी
भारत में 'वॉर' के कुल कलेक्शन 166.25 करोड़ रुपए (हिंदी+तमिल+ तेलुगु) को देखें यह टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी 'बागी 2' 166 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में टॉप पर थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/325nsAA
No comments