Breaking News

सितसिपास ने पहली बार नंबर-1 जोकोविच को हराया, फेडरर हारे

खेल डेस्क. ग्रीस के 21 साल के टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सितसिपास ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 3-6, 7-5, 6-3 से हराया। छठी सीड सितसिपास ने पहली बार जोकोविच को हराया। वे इस साल बिग थ्री यानी जोकोविच, रोजर फेडरर और राफेल नडाल को हरा चुके हैं। इस बीच, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दो बार के पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर को 6-3, 6-7, 6-3 से मात दी।

जीत के साथ सितसिपास ने अगले महीने लंदन में होने वाले एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। सेमीफाइनल में सितसिपास का सामना 23 साल के डेनियल मेदवेदेव से होगा। तीसरी सीड मेदवेदेव ने दसवीं सीड इटली के फेबियो फोगनिनी को 6-3, 7-6 से हराया। सितसिपास रूस के मेदवेदेव को कभी हरा नहीं सके हैं। मेदवेदेव ने सितसिपास को चार बार हराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेफानोस सितसिपास।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B3XZvR

No comments