Breaking News

1 नवंबर से एसबीआई के ग्राहकों को बचत खाते पर कम मिलेगा ब्याज

यूटिलिटी डेस्क.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों को 1 नवंबर से बचत खाते पर कम ब्याज मिलेगा। SBI ग्राहकों के बचत खाते में जमा एक लाख रुपये तक की राशि पर ब्याज दर में 0.25% की कटौती करने जा रहा है। अब इस अमाउंट की बचत पर मिलने वाली ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटकर 3.25 फीसदी हो जाएगी। यानी 1 नवंबर से आपकी बचत पर आपको कम फायदा मिलेगा।


FD पर भी घटा चुका है ब्याज
अक्टूबर में हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद SBI ने फिक्स डिपॉसिट(FD) पर ब्याज दरों में भी कटौती की है, जो 10 अक्टूबर 2019 से लागू हो चुकी है। SBI ने 1 साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली रिटेल FD पर जमा दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की थी।ये दर 6.50 फीसदी से घटाकर 6.40 फीसदी कर दी गई। SBI में 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट वाली FD रिटेल FD कहलाती है।

FD कीनई ब्याजदरें

अवधि ब्याज दर (आम नागरिकों के लिए) ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
सात से 45 दिन तक 4.50 प्रतिशत 5 प्रतिशत
46 से 179 दिन तक 5.50 प्रतिशत 6 प्रतिशत
180 से 210 दिन तक 5.80 प्रतिशत 6.30 प्रतिशत
211 दिन से एक साल तक 5.80 प्रतिशत 6.30 प्रतिशत
एक साल से दो साल तक 6.40 प्रतिशत 6.90 प्रतिशत
दो साल से तीन साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत
तीन साल से पांच साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत
पांच साल से 10 साल तक 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oZp5St

No comments