Breaking News

सौभाग्य प्राप्ति और इच्छा पूर्ति का पर्व है लाभ पंचमी, 1 नवंबर को मनाई जाएगी

जीवन मंत्र डेस्क. कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 'सौभाग्य पंचमी' कहा जाता है। सौभाग्य पंचमी मानव जीवन में सुख और समृद्धि की वृद्धि करती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी सांसारिक कामनाएं पूरी होती हैं और परिवार में सुख-शांति आती है। इस दिन गणेशजी और भगवान शिव की पूजा करने से समस्त विघ्नों का नाश होता है तथा काराबोर में समृद्धि एवं प्रगति होती है। सौभाग्य पंचमी पर्व सुख-शांति और खुशहाल जीवन की इच्छाओं को पूरा करने की भरपूर ऊर्जा प्राप्त करने का शुभ अवसर होता है।

  • इच्छा पूर्ति का पर्व

सौभाग्य पंचमी शुभ व लाभ की कामना के साथ भगवान गणेश का स्मरण कर की जाती है। कार्तिक शुक्ल पंचमी, 'सौभाग्य पंचमी' व 'लाभ पंचमी' के रूप में भी मनाई जाती है। इसे इच्छाओं की पूर्ति का पर्व भी कहा गया है। कुछ जगहों पर दीपावली के दिन से नववर्ष की शुरुआत हो जाती है और सौभाग्य पंचमी पर व्यापार एवं कारोबार में तरक्की और विस्तार के लिए इस इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है।

  • कैसे करें पूजा

सौभाग्य पंचमी पर प्रात:काल नहाने के बाद से सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान शिव व गणेश की प्रतिमाओं की पूजा करनी चाहिए। हो सके तो सुपारी पर मौली लपेटकर चावल के अष्टदल पर श्री गणेश जी के रूप में विराजित करना चाहिए। चंदन, सिंदूर, अक्षत, फूल, दूर्वा से भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद भगवान शिव को भस्म, बिल्वपत्र, धतुरा, सफ़ेद वस्त्र अर्पित कर पूजन करना चाहिए। गणेशजी को मोदक व शिवजी को अन्य सफ़ेद पकवानों का भोग लगाना चाहिए।

  • महत्त्व

लाभ पंचमी पर व्यापारी नए काम की शुरुआत करते हैं। घरों में आकर्षक रोशनी के साथ देर रात तक आतिशबाजी भी की जाती है। लाभ पंचमी पर अबूझ मुहूर्त होने के कारण बाजार में खरीदारी भी होती है। इस अवसर पर विवाह और अन्य मांगलिक कामों की खरीदारी करने की परंपरा भी है। सौभाग्य पंचमी जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि करती है।

सौभाग्य पंचमी पर भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा की जाती है। जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कार्यक्षेत्र, नौकरी और कारोबार में उन्नति होती है और समृद्धि मिलती है। इस दिन गणेशजी के साथ भगवान शिव का स्मरण करना शुभफलदायी होता है। सुख-सौभाग्य और मंगल कामना को लेकर किया जाने वाला सौभाग्य पंचमी का व्रत सभी इच्छाएं पूरी करता है। इस दिन भगवान के दर्शन और पूजा करने के साथ व्रत भी किया जाता है और कथा सुनी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Laabh Panchami On 1 November 2019: Tradition of Ganesh worship and Shopping Is On This Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qVCqf5

No comments