घर में गणेशजी के मूर्तियां 2, 4 जैसी सम संख्या में रखनी चाहिए, बड़ा शिवलिंग रखने से बचें
जीवन मंत्र डेस्क। घर में छोटा मंदिर और उसमें देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। कुछ लोग एक ही देवता की कई मूर्तियां भी रखते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार घर के मंदिर में किस देवी-देवता की कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए, इस संबंध में भी नियम बताए गए हैं...
- गणेशजी
घर में इनकी मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। वैसे तो अधिकांश घरों में गणेशजी की कई मूर्तियां होती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि गजानंद की मूर्तियों की संख्या 3, 5, 7 या 9 जैसी विषम संख्या में नहीं होना चाहिए। गणेशजी की 2 या 4 जैसी सम संख्या में मूर्तियां रख सकते हैं।
- शिवलिंग
घर के मंदिर में रखे गए शिवलिंग का आकार हमारे अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए। शिवलिंग बहुत संवेदनशील होता है, इसीलिए घर में ज्यादा बड़ा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। एक से अधिक शिवलिंग रखने से बचना चाहिए।
- मां दुर्गा
घर के मंदिर मां दुर्गा की मूर्तियों की संख्या तीन नहीं होना चाहिए। आप चाहें तो तीन से कम या ज्यादा मूर्तियां रख सकते हैं।
- हनुमानजी
घर के मंदिर में हनुमानजी की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए। मंदिर में बैठे हुए हनुमानजी की प्रतिमा रखना श्रेष्ठ होता है।
घर में मंदिर में आमतौर पर अलग-अलग देवी-देवताओं की एक-एक मूर्तियां ही रखना श्रेष्ठ रहता है। ज्यादा मूर्तियां रखने से बचना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2piHPMz
No comments