Breaking News

आरबीआई ने इस वित्त वर्ष में नहीं छापा 2000 रुपए का एक भी नोट

यूटिलिटी डेस्क. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपएके नोटों की छपाई बंद कर दी है। रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई के जवाब में खुलासा किया है। आरबीआई ने इस वित्त वर्ष में एक भी 2,000 रुपएका नोट नहीं छापा है। बता दें कि नवंबर 2016 में नोट बंदी के बाद 2000 रुपए के नोट चलन में आए थे।

  1. आरबीआई ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि 2016-17 के वित्त वर्ष के दौरान 2,000 रुपए के 3,542.991 मिलियन नोट छापे गए थे। अगले साल यह 111.507 मिलियन नोट तक कम हो गया। 2018-19 में बैंक ने 46.690 मिलियन नोट छापे।

  2. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि भारत में बिल्कुल असली नोट की तरह जाली नोट फिर से आ गए हैं। सरकार ने जून में कहा था कि पिछले तीन वर्षों में 50 करोड़ रुपए से अधिक नकली नोटों को जब्त किए गए हैं। जिनमें से ज्यादातर 500 और 2000 रुपय के नोट थे।

  3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे एटीएम से हटा रहा हैं। आरबीआई के दिशा निर्देशों के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद एटीएम में से 2000 रुपए के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) हटाए जा रहे हैं।

    • इस स्लॉट की जगह बैंक 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के स्लॉट बढ़ा रहे हैं। हालांकि अभी सिर्फ छोटे शहरों में ऐसा किया जा रहा है। रिपोट्स के अनुसार आरबीआई अब बैंकों को 2 हजार रुपए के नोट नहीं भेज रहा है।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33C7gY9

No comments