श्रीलंका से टी-20 सीरीज हारने के बाद मिस्बाह बोले- पाकिस्तान के सिस्टम में कुछ तो खराबी है
खेल डेस्क. श्रीलंका से घर में टी-20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के कोच और मुख्य चयनकर्तामिस्बाह उल हक ने निराशा जताई।बुधवार रात तीन मैचों की सीरीज 3-0 से गंवाने के बाद मिस्बाह ने कहा- हमारे क्रिकेट सिस्टम में कुछ तो खराबी है। खास बात ये है कि पाकिस्तान की तगड़ी टीम दूसरे दर्जे की टीम से हारी। टीम के मुख्य 10 खिलाड़ी तो पाकिस्तान दौरे पर आए ही नहीं थे। बतौर मुख्यकोच और चयनकर्तामिस्बाह की ये पहली सीरीज थी। वेवनडे में 2-0 से जीते, लेकिन टी-20 सीरीज में 3-0 से हार गए।
मिस्बाह नेकहा, “यह सीरीज हम सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। यही खिलाड़ी हैं जो काफी समय से खेल रहे हैं और इन्होंने हमें टी-20 में नंबर एक भी बनाया। ये हार सिस्टम के लिए भी अलर्ट है। अगर हम ऐसी टीम से हारते हैंजिसमें उसके मुख्य खिलाड़ी भी नहीं हैं तो हालात बहुत बुरे हैं। हम कैसे कह सकते हैं कि हमारी टीम इस फॉर्मेट में नंबर एक है।”
‘श्रीलंका ने हमें काफी पीछे छोड़ दिया’
मुख्य कोच ने कहा, “ये तो एकतरफा सीरीज रही। खेल के हर हिस्से में श्रीलंका ने हमें काफी पीछे छोड़ दिया। लोग पूछते हैं कि शादाब को क्यों खिलाया? मैं पूछता हूं कि क्या उसके अलावा हमारे पास कोई और रिस्ट स्पिनर है? प्रतिभाओं की कमी हैऔर ये अब स्वीकार करना ही होगा। हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं,लेकिनमुझे जिम्मेदारी संभाले अभी सिर्फ 10 दिन ही हुए हैं। क्या आप ये चाहते हैं कि मैं बाएं हाथ केबल्लेबाज को दाएं हाथ का बना दूं। क्या आप ये चाहते हैं कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजसे कहूं कि वो दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करे।’’
मिस्बाह पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर
रमीज राजा और बासित अली जैसे पूर्व खिलाड़ी पहले ही मिस्बाह को वनडे और टी-20 की कोचिंग से हटाने की मांग कर रहे हैं। अब मीडिया भी हार का ठीकरा उन्हीं पर फोड़ रहा है। रमीज ने तो यहां तक कहा कि मिस्बाह की शैली रक्षात्मक रही है। वेटीम में आक्रमकता कहां से लाएंगे।
सरफराज का जाना तय?
वर्ल्ड कप 2019 के पहले से ही कप्तान सरफराज की फिटनेस और प्रदर्शन पर काफी सवालिया निशान लग रहे हैं। मिस्बाह से एक पत्रकार ने पूछा- सरफराज ने कई कैच और स्टंपिंग छोड़ीं, क्या कहेंगे? इस पर मुख्य कोच का जवाब था, “क्या वे अकेलेखेल रहेथे? अगर हां, तो बाकी 10 खिलाड़ी क्या कर रहे थे?” वैसे, पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि अगली सीरीज में बाबर आजम को कप्तान बनाया जाना तय है, क्योंकि पीसीबी चीफ एहसान मनी सरफराज से नाराज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oi8kBz
No comments