Breaking News

250 जिलों में 'लोन मेला' आज से, मिलेंगे सभी तरह के ऋण

यूटिलिटी डेस्क. रिटेल ग्राहकों और लघु व छोटे उद्योगों को कर्ज देने के लिए गुरुवार से देश के 250 जिलों में लोन मेले शुरू हो रहे हैं। चार दिन के इस मेले में रिटेल, कृषि, वाहन, गृह, शिक्षा और पर्सनल लोन दिए जाएंगे। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कॉरपोरेशन बैंक इस लोन मेले में शामिल हैं।

  1. हाउसिंग, ऑटो, पर्सनल, एजुकेशन लोन, एग्री, मुद्रा व एमएसएमई लोन दिया जाएगा। लोन स्कीमों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोन को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

  2. कैंप में लोन लेने वाले ग्राहकों को पंजाब नेशनल बैंक समेत कुछ बैंकों ने प्रोसेसिंग व डाक्यूमेंटेशन फीस में छूट दी है। पीएनबी के सर्किल हैड आर. के वशिष्ठ ने बताया कि इस छूट से ग्राहकों को राहत मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक लोन की प्रोसेसिंग व डाक्यूमेंटेशन फीस करीब एक फीसदी से ज्यादा बैठती है।

  3. लोन मेले में एसबीआई समेत सभी बैंक ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन की जानकारी देने के साथ भीम व एसबीआई के योनो जैसे एप डाउनलोड कराएंगे, ताकि ग्राहकों को वित्तीय समावेशन और डिजिटल भुगतान व लेन-देन के बारे में भी शिक्षित किया जाएगा।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nPTPol

No comments