Breaking News

27 अक्टूबर को दीपावली की रात पूजा के समय कैसे सजाएं महालक्ष्मी की चौकी

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 27 अक्टूबर यानी आज दीपावली है। इस दिन पूजा के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा किस प्रकार स्थापित करना है, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मां लक्ष्मी की चौकी विधि-विधान से सजाई जानी चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जो भी भक्त मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विधिवत व्यवस्था करते हैं, उनकी पूजा जल्दी सफल हो सकती है। जानिए लक्ष्मी पूजन में किन बातों का ध्यान रखें...

  • दीपावली पूजा के लिए चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां इस प्रकार रखें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम में रहे।
  • लक्ष्मीजी, गणेशजी के दाहिनी ओर स्थापित करनी चाहिए। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावल पर रखें।
  • नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटे कि नारियल का आगे का भाग दिखाई दे और इसे कलश पर रखें। यह कलश वरुणदेव का प्रतीक माना जाता है।
  • कलश स्थापित करने के बाद दो बड़े दीपक रखें। एक दीपक घी का और दूसरा दीपक तेल का लगाएं। एक दीपक चौकी के दाहिनी ओर रखें और दूसरा मूर्तियों के चरणों में रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त एक दीपक गणेशजी के पास रखें।

पूजा में कैसी हो छोटी चौकी की व्यवस्था

  • दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय एक चौकी पर मां लक्ष्मी और श्रीगणेश के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए। इसके अलावा एक अन्य छोटी चौकी भी बनाई जाती है। इस चौकी को भी विधि-विधान से सजाना चाहिए।
  • मूर्तियों की चौकी के पास एक छोटी चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। कलश के पास चावल से लाल वस्त्र पर नवग्रह की प्रतीक नौ ढेरियां तीन लाइनों में बनाएं। इसे आप यहां दिए गए चित्र में (1) देख सकते हैं।
  • गणेशजी की ओर चावल की सोलह ढेरियां बनाएं। यह सोलह ढेरियां मातृका (2) की प्रतीक है। जैसा कि चित्र में चिह्न (2) पर दिखाया गया है। नवग्रह व सोलह मातृका के बीच में स्वस्तिक (3) का चिह्न बनाएं। इसके बीच में सुपारी (4) रखें व चारों कोनों पर चावल की ढेरी रखें।
  • लक्ष्मीजी के पास श्री का चिह्न (5) बनाएं। गणेशजी की ओर त्रिशूल (6) बनाएं। एक चावल की ढेरी (7) लगाएं जो कि ब्रह्माजी की प्रतीक है। सबसे नीचे चावल की नौ ढेरियां बनाएं (8) जो मातृक की प्रतीक है।
  • चौकी पर सबसे ऊपर ऊँ (9) का चिह्न बनाएं। इन सबके अतिरिक्त कलम, दवात, बहीखाते एवं सिक्कों की थैली भी रखें। इस प्रकार मां लक्ष्मी की चौकी सजाने पूजा जल्दी सफल हो सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
diwali puja, diwali 2019, deepawali 2019, laxmi puja tips, diwali ke upay, diwali puja vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34a8wlD

No comments