Breaking News

एयर इंडिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी दिल्ली-दोहा नॉन स्टॉप फ्लाइट

यूटिलिटी डेस्क. सरकारी एयरलांइस कंपनी एयर इंडिया यात्रियों के लिए खास तोहफा लेकर आई है। एयर इंडिया जल्द ही दिल्ली से दोहा के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। एयर इंडिया की तरफ से यह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलाई जाएगी। यह फ्लाइट 29 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इस फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू की जा चुकी है। यात्री टिकट की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट या एप के जरिये कर सकते हैं। इससे पहले एयर इंडिया ने 19 सितम्बर से दिल्ली से दक्षिण कोरिया स्थित सियोल के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। एयर इंडिया की ओर से इस रूट पर बोइंग 787-8 के जरिए यात्रियों को सेवा दी जा रही है।


भारी कर्ज में है एयर इंडिया
सार्वजनिक क्षेत्र की एकमात्र विमानन कंपनी एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार अगले महीने से बोलियां मंगा सकती है। कुछ निकाय पहले ही एयर इंडिया में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। विमानन कंपनी पर अभी करीब 58 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32I1S5P

No comments