एंडी मरे 2 साल बाद एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, कोपिल को लगाताार तीन सेट में हराया
खेल डेस्क. पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे बेल्जियम में खेले जा रहे यूरोपियन ओपन में शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंच गए। वे 2017 के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। मरे ने रोमानिया के मैरियस कोपिल को लगाताार तीन सेट में हराया। उन्होंने यह मुकाबला 6-3, 6-7 (7/9), 6-4 से अपने नाम किया। सेमीफाइनल में मरे का मुकाबला फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 70 उगो हमबर्ट से होगा। हमबर्ट ने अर्जेंटीना के गुइदो पीला को 5-7, 6-4, 6-4 से हराया।
32 साल के मरे चोट के बाद अपने करियर को फिर से संवारने में लगे हैं। उन्होंने पिछला टूर्नामेंट मार्च 2017 में दुबई में जीता था। वे एटीपी रैंकिंग में 243वें स्थान पर हैं। मरे ने कोपिल को दो घंटे 30 मिनट में हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये तीसरा मैच था। कोपिल एक बार भी नहीं जीत सके।
जैनिक सिनर पिछले 5 साल में एटीपी सेमीफाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
इटली के जैनिक सिनर पिछले पांच साल में किसी एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। 18 साल के सिनर ने अमेरिका के फ्रांसिस टाइफोए को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। पिछली बार 2014 में बासेल में क्रोएशिया के 17 साल के खिलाड़ी बोर्ना कोरिच सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
सिनर का मुकाबला वावरिंका से होगा
वर्ल्ड नंबर 119 सिनर का मुकाबला दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका से होगा। वावरिंका ने फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-3, 6-7 (6/8), 6-2 से हराया। सिनर इस साल साल वावरिंका के खिलाफ यूएस ओपन में हार गए थे। अगर वे सेमीफाइनल मुकाबला जीत लेते हैं, तो 2008 के बाद किसी फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। तब जापान के केई निशिकोरी डेलरे बीच ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P0aFfl
No comments