Breaking News

एंडी मरे ने 31 महीने बाद एटीपी टूर्नामेंट जीता, यूरोपियन ओपन के फाइनल में वावरिंका को हराया

खेल डेस्क. ब्रिटेन के एंडी मरे ने रविवार को यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने 31 महीने के बाद कोई एटीपी टूर्नामेंट अपने नाम किया। पिछली बार मार्च 2017 में उन्होंने दुबई ओपन जीता था। मरे ने बेल्जियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को 3-6, 6-4, 6-4 से हराया। 46वां करियर टाइटल जीतने के बाद मरे ने भावुक हो गए। उन्होंनेकहा, ‘ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पिछले कुछ समय मेरे लिए बहुत खराब रहे हैं।

मरे ने कहा, ‘मैं और स्टैन दोनों पिछले कुछ सालों से चोट से परेशान रहे हैं। वापसी करना अच्छा रहा। यह एक बेहतरीन मैच था। मैं इस स्थान तक पहुंचने के बारे में नहीं सोचा था।’ मरे वर्ल्ड रैंकिंग में 243 और वावरिंका 17वें स्थान पर हैं। दोनों के बीच ये 20वां मुकाबला था। मरे ने 12वीं जीत दर्ज की। उन्हें आठ मैच में हार का सामना करना पड़ा।

मरे ने वावरिंका को दूसरी बार एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में हराया
मरे ने वावरिंका को दो घंटे 27 मिनट में हराया। दोनों खिलाड़ी करियर में दूसरी बार किसी खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुए। इससे पहले दोनों खिलाड़ी 2008 में दोहा में किसी खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुए थे, जहां मरे ने तीन सेटों तक चले मुकाबले को जीतकर खिताब अपने नाम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंडी मरे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33XRqHF

No comments