पूरी हुई सलमान खान की 'दबंग 3' की शूटिंग, सुपरस्टार ने दिवंगत विनोद खन्ना को याद किया
बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रविवार रात सलमान ने फिल्म के रैपअप की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, फिल्म के पिछले दो पार्ट्स में विनोद खन्ना ने सलमान खान के पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई थी। 27 अप्रैल 2017 को खन्ना का निधन हो गया। फिल्म के तीसरे पार्ट में उनके भाई प्रमोद खन्ना को प्रजापति पांडे का रोल दिया गया है।
विनोद खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी पर पूरी हुई शूटिंग
रववार (6 अक्टूबर) को विनोद खन्ना की 73वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। सलमान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे विनोद खन्ना को याद करते हुए कह रहे हैं कि यह बहुत खुशी की बात है कि 'दबंग 3' की शूटिंग वीके सर (विनोद खन्ना साहब) के जन्मदिन पर पूरी हुई। सलमान ने यह भी कहा कि 'दबंग 3' ने विनोद के भाई प्रमोद खन्ना उनके पिता का रोल कर रहे हैं।
20 दिसंबर को रिलीज होगी 'दबंग 3'
'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान, प्रमोद खन्ना के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप, अरबाज खान और माही गिल की भी अहम भूमिका होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35e9K0z
No comments