इस दीवाली कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो ध्यान रखें ये 4 बातें
यूटिलिटी डेस्क. इस दीवाली अगर आप कार खरीदने का सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी रहता है। गाड़ी की कीमत, इंश्योरेंस और ऑफर डिसकाउंट के की सही जानकारी लगाकर आप ज्यादा से ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं जिनको ध्यान में रखकर आप पैसा बचा सकते हैं।
-
ग्राहकों को कभी भी टीवी और अखबार में प्रकाशित खबरों के आधार पर राय बनाकर कार की खरीदारी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। कार कंपनियों की ओर से विज्ञापन में बेस मॉडल की कीमत प्रकाशित की जाती है, जबकि टॉप मॉडल बेस से लाखों रुपए तक महंगा हो सकता है।
-
टीवी और अखबार में प्रकाशित कार बिक्री के विज्ञापन काफी डीलर्स आधारित होते हैं। मलतब अगल-अलग डीलर्स की ओर से अलग ऑफर दिया है। यह ऑफर डीलर मार्जिन में से ग्राहकों को दिया जाता है। ऐसे में कार खरीदारी विज्ञापन के आधार पर न करें। साथ ही विज्ञापन में कुछ जानकारियों को छिपाया जाचा है। ऐसे में कार खरीदारी से पहले डीलर्स के पास जाकर अच्छी तरीके से जानकारी हासिल कर लें।
-
डीलर्स की ओर गाड़ी की प्राइस में एसेसरीज को शामिल नहीं किया जाता है। ऐसे में हमेशा यह मानकर चलें कि गाड़ी की एससेसरीज लगवाने के बढ़ जाएगी। साथ ही खरीदारी के वक्त एक्स शोरुम और ऑनरोड प्राइस की जानकारी हासिल कर लें। दरअसल ऑनरोड प्राइस में इंश्योरेंस, रोड टैक्स, जीएसटी, रजिस्ट्रेशन जैसे अन्य चार्ज शामिल होते हैं।
-
कार का इंश्योरेंस लेने के दौरान क्लेम सेटलमेंट रेशियो के बारे में पूरी जानकारी कर लें। जिस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा हो, उससे आप इंश्योरेंस लेने की सोच सकते हैं। वहीं मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत थर्ड पार्टी क्लेम होता है और दूसरा ओन डैमेज क्लेम। अगर आपके व्हीकल से एक्सीडेंट हो जाता है और दूसरा व्यक्ति एक्सीडेंट में घायल हो जाता है या उसके व्हीकल को नुकसान होता है। तो उस व्यक्ति को थर्ड पार्टी कहा जाता है। इसके अलावा थर्ड पार्टी क्लेम, ओन डैमेज क्लेम के बारे में अच्छे से जानकारी कर लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KIoxb
No comments