Breaking News

भारत ने आखिरी मैच में बेल्जियम को 5-1 से हराया, दौरे पर सभी पांच मुकाबले जीते

खेल डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को बेल्जियम दौरे पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। टीम ने पांचवें मैच में वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराया। इस दौरे पर टीम ने बेल्जियम से तीन और स्पेन से दो मुकाबले जीते। 1 और 2 नवंबर को होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर की तैयारी के लिए टीम दौरे पर गई थी। टीम ओलिंपिक क्वालिफायर में रूस से भिड़ेगी।

मैच में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। 7वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। इसके बाद 36वें से 43 मिनट के बीच में कुल 5 गोल हुए। भारत ने चार जबकि बेल्जियम ने एक गोल किया।

कप्तान हरमनप्रीत ने भी गोल किए
भारत की ओर से 36वें मिनट में ललित ने, 37वें मिनट में विवेक सागर ने, 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने और 43वें मिनट रमनदीप सिंह ने गाेल किए। बेल्जियम की ओर से एकमात्र गोल 39वें मिनट में हेंडरिक्स ने किया।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कप्तान हरमनप्रीत सिंह (7 नंबर की जर्सी)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IlLwr4

No comments