Breaking News

विराट की कप्तानी में 50 टेस्ट पूरे होने पर चहल ने दी मजेदार बधाई, सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे मजे

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में कप्तानी करने के साथ ही विराट कोहली भारत के लिए 50 या ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। ये बतौर कप्तान उनका 50वां टेस्ट मैच है, उनसे पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (60) ही ऐसा कर सके थे। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक मजेदार ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके लिए उन्होंने जो मैसेज लिखा, उससे फैंस भी बेहद खुश हो गए और चहल के मजे लेने लगे।

विराट के लिए लिखे ट्वीट में युजवेंद्र ने कहा, 'बधाई हो भैया, मेरे मुकाबले आपने सिर्फ 50 टेस्ट मैच ज्यादा खेले हैं।'चहल ने ऐसा इसलिए लिखा, क्योंकि अबतक उनका टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है और उन्होंने भारत की ओर सिर्फ सीमित ओवर के मैच ही खेले हैं। इस दौरान इस लेग स्पिनर ने 50 वनडे मैचों में 85 विकेट और 31 टी20 मैचों में 46 विकेट लिए हैं।

फैंस लेने लगे मजे

एक फैन ने लिखा, 'भाई आपमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है... शरीर देखकर नहीं खिलाते'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में भविष्य का कमेंटेटर चहलजी के अलावा और कोई नहीं हो सकता।' तो एक अन्य ने इशारे में लिखा, 'इसको समझाओ बेन स्टोक्स वाला काम ना करे।'

## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Virat Kohli 50 Test as Captain, Yuzvendra Chahal Tweets Reaction On Virat Kohli, Says Congrats bhaiya! Only 50 more test


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/315szj1

No comments