Breaking News

प्रणीत ने 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन लिन डैन को हराया, सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में

खेल डेस्क. बैडमिंटन की वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत डेनमार्क ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। प्रणीत ने चीन के लिन डैन को 21-14, 21-17 से हराया। लिन डैन 2 बार ओलिंपिक और 5 बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं। दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला था। प्रणीत पहली बार जीते। वहीं, पांचवीं सीड सिंधु ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को 22-20, 21-18 से हराया। वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-16 तुनजुंग को 38 मिनट में हरा दिया। यह सिंधु की तुनजुंग पर लगातार छठी जीत है।

हालांकि, पुरुष सिंगल्स में पी. कश्यप को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। कश्यप को थाईलैंड के सििथकाेम थामासिन ने 21-13, 21-12 से मात दी। कश्यप 38 मिनट में हार गए। कश्यप को थाई खिलाड़ी के खिलाफ लगातार दूसरी बार हार झेलनी पड़ी।

सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी अगले राउंड में
इसके अलावा, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष डबल्स के प्री-क्वार्टर में पहुंच गई। रैंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के किम जी जुंग और ली योंग देई को 24-22, 21-11 से हराया। मैच 39 मिनट चला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बी साई प्रणीत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31mkE0W

No comments