Breaking News

सोमवार का भाग्यांक रहेगा 5, अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा समय

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 28 अक्टूबर का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजी डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के विशेष योग रहने वाले हैं। अंक 5 की अंक 1 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 9 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों के कारण आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 28 अक्टूबर का दिन...

  • अंक 1

आपके लिए समय पक्ष में हैं। अपनी सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना पर लग जाइए। करियर में उछाल मिल सकता है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- गौशाला में चारा डलवाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 2

अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम आते देख कर प्रसन्नता होगी। निकट के लोगों का व्यवहार सुखद रह सकता है। नाक-कान गले की पुरानी समस्या है तो राहत मिल सकती है।
क्या करें- पितर देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

  • अंक 3

भागादौड़ का अनुकूल फल मिल सकता है। दूर वाले किसी मित्र और परिचित से शुभ समाचार मिल सकता है। लोगों से मिलने-जुलने की अधिकता के कारण थकावट रह सकती है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 4

अपने से पद-कद में बड़े आदमी से मिलना हो सकता है। सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सिरदर्द की ओर से सावधान रहें।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

  • अंक 5

बॉस की कृपा मिल सकती है। मेडिकल सेवा में प्रशासनिक पदों पर बैठे डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को तिल का तेल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 6

सफेद मार्बल के कारोबारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी पुरुष मित्र का आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। खानपान में अरुचि हो सकती है।
क्या करें- भांजे-भांजी को मिठाई की भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 7

काम बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए योजना में जुट सकते हैं। निकट के लोगों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। गले का खास ध्यान रखें।
क्या करें- किसी भंडारे में आर्थिक सहयोग करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

  • अंक 8

पिता के साथ संबंध को संभालें। मित्रों के बीच समय गुजार सकते हैं। कोई अनावश्यक चिंता दुखी कर सकती है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 9

पारिवारिक विवाद में न पड़ें, अन्यथा प्रतिष्ठा प्रभावित होने के साथ संबंध भी खराब होने का खतरा है। अन्तरंग संबंध दुख दे सकता है। उंगलियों या अंगूठे से संबंधित कष्ट हो सकता है।
क्या करें- शिव-परिवार को गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monday rashifal, 28 october rashifal in hindi, aaj ka ank rashifal, numerology rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BIG4uO

No comments