जन्म तारीख के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 6 से 12 अक्टूबर तक का समय
जीवन मंत्र डेस्क। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य, स्वभाव और अंक राशिफल से जुड़ी बातें मालूम की जा सकती हैं। ये भी ज्योतिष की बहुत प्रचलित विद्या है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जन्म तारीख के आधार पर जानिए आपके लिए 6 से 12 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा...
- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। किसी से वाद-विवाद न करें। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। निकट भविष्य में समय पक्ष का हो जाएगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
धन संबंधी कार्यों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। समाज में विरोधी आपके विरुद्ध आवाज उठाएंगे, लेकिन आपको क्रोध से बचना है, वरना बात बिगड़ सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
शासकीय कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और सभी लोग आपकी बात मानेंगे।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। नए निवेश में विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का मन बनेगा।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
घर-परिवार के सहयोग से बड़ी परेशानियां दूर कर पाएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
शिक्षा से संबंधित लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। क्रोध से बचें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
बातचीत करते समय शब्दों का उपयोग संभलकर करें। आपकी बातें किसी को बुरी लग सकती हैं। वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो बात संभल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AI3D6D
No comments