मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए देने होंगे सिर्फ 6.46 रुपए
यूटिलिटी डेस्क. मोबाइल नंबर पोर्ट कराना जल्द ही और सस्ता होने वाला है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं (एमएनपीएसपी) की ओर से दी जाने वाली पोर्ट करने की सेवाओं के लिए लिए जाने वाले शुल्क में करीब 66 प्रतिशत की कटौती करने का प्रस्ताव किया है। प्रस्ताव के अनुसार कि एमएनपी सेवा के लिए शुल्क दर 6.46 रुपए होगी। ट्राई ने इससे पहले मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली पोर्टेबिलिटी सेवा के लिए 19 रुपए शुल्क तय किया था। नए नियम 11 नवंबर से लागू होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने ही ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की नई कीमत 5.74 रुपये रखी थी लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। वहीं एमएनपी की नई दरें पहले 30 सितंबर से लागू होने वाली थीं , लेकिन अब इसकी तारीख 11 नवंबर हो गई है। बता दें कि कंपनियां अपने ग्राहकों के नंबर पोर्ट करने के लिए 19 रुपये का भुगतान करती हैं।
क्या है मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी
मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के तहत उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नम्बर बदले बिना सेवा प्रदाता कम्पनी बदलने की सुविधा मिलती है। भारत में यह सेवा 20 जनवरी 2011 को लागू की गई थी।मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी के लिए 2 दिन का समय लगता है। अगर कोई ऑपरेटर इससे ज्यादा समय लेता है तो उस पर ट्राई द्वारा10 हजार रुपय का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nd0zw8
No comments