Breaking News

न्यूमेरोलॉजी में होते हैं 9 अंक, रविवार को अंकों के अनुसार किसे रहना होगा संभलकर

जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 6 अक्टूबर का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 1, 4 और मासांक 1 है। रविवार को अंकों के विशिष्ट योग रहेंगे। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 6 अक्टूबर का दिन...
अंक 1
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। ऐसे विवादों से बचें। अभी नया निवेश न करें। ब्लड शुगर के रोगी अतिरिक्त सावधानी रखें।
क्या करें- पीली रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 2
परिवार के बीच समय गुजर सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार अनुकूल हो सकता है। आलस्य की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गुरु का आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3
भागादौड़ अधिक और उसकी तुलना में सफलता कम रह सकती है। अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें और उसी के अनुरूप चलें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गणेशजी को गुड़ चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4
पैतृक संपत्ति के विवाद में न पड़ें। अगर पहले से ऐसा कोई विवाद है तो रविवार को मामला और बिगड़ सकता है। पिता के साथ या उनके नाम से काम कर रहे हैं तो नुकसान हो सकता है। पाइल्स या ब्लड प्रेशर के रोगी परेशान हो सकती हैं, सावधान रहें।
क्या करें- कबूतरों को अनाज डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
अंक 5
पराक्रम बढ़ा रहेगा। अपने उच्च अधिकारियों से अपनी बात मनवा सकते हैं। स्थानीय स्तर पर ही घूमना-फिरना बहुत ज्यादा हो सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6
बैंकिंग से जुड़े लोग जिनकी कुंडली में पितृदोष है, उनके लिए अनुकूलता रह सकती है। लोन लेना चाहते हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ें। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 7
प्लेसमेंट एजेंसी वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अविवाहित लोग, जिनक सगाई हो चुकी है, उनकी शादी का मुहूर्त निकल सकता है। साइनस से पीड़ित रोगी सावधान रहें।
क्या करें- शिव-परिवार को मोगरे की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8
पुरानी कंपनी या किसी अधिकारी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो इस दिशा में कोई गलत कदम न उठाएं। मामाल और ज्यादा बिगड़ सकता है। घुटनों संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।
क्या करें- भैरव बाबा को नमकीन का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9
बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई वालों को भुगतान संबंधी समस्या रह सकती है। ठेके के लिए टेंडर लिया है तो मामला आपके विरुद्ध जा सकता है। सिर दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka ank rashifal, numerology rashifal, sunday rashifal, 6 october rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VedVot

No comments