ATM से नहीं निकलेंगे 2000 रुपए के नोट, छोटे शहरों से हुई शुरूआत
यूटिलिटी डेस्क.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 2000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे ATM से हटा रहा हैं। RBI के दिशा निर्देशों के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद ATM में से 2000 रुपएके नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) हटाए जा रहे हैं। इस स्लॉट की जगह बैंक 100 रुपए, 200 रुपएऔर 500 रुपएके स्लॉट बढ़ा रहे हैं।हालांकि अभी सिर्फ छोटे शहरों में ऐसा किया जा रहा है। रिपोर्टस के अनुसार RBI अबबैंकों को2 हजार रुपए के नोट नहीं भेज रहा है।
-
अगर किसी को 2000 रुपये के नोट की जरूरत पड़ेगी तो वो बैंक से ले सकते हैं। कई बार ATM से 2000 रुपए का नोट निकलने से इतने बड़े नोट का फुटकर मिलना भी मुश्किल हो रहा था। इसके लिए लोगों को परेशान तक होना पड़ता है।
-
8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नोट का प्रचलन शुरू हुआ था। ATM से 2000 रुपये का नोट निकलने पर बहुत से ग्राहकों को परेशानी होती थी। हालांकि बड़ा पेमेंट करने में बड़े नोटों से आसानी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31UEukW
No comments