कुछ नए अवसर, बिजनेस में बड़ा परिवर्तन और बदलाव का रहेगा दिन
जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने के संकेत हैं। 5 राशियों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को बिजनेस में कोई बड़ा और नया मौका मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए किसी सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। मेष राशि वालों के लिए वाहन चलाने में सावधानी, वृष राशि वालों को दोस्तों के लिए समय निकालने, मिथुन राशि वालों के लिए किसी बड़े परिवर्तन के संकेत का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज आपको कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। अवसरों का संपूर्ण लाभ उठाने के लिए आप सतर्क और जागरुक रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखने का दिन है। कोई चोट या मोच से प्रभावित हो सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करते हुए अपने और अपने साथियों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा।
- वृषभ
आज का दिन आपके लिए कुछ अव्यवस्थित सा रहेगा। योजना अनुसार काम होने में समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपना मन कहीं और लगाने की आवश्यकता होगी।
- मिथुन
आज आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत मिल सकता है। आने वाले दिनों में नई चीजों की खोज की जा सकती है। अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। त्वरित निर्णय लेने के लिए अपने ध्यान और मानसिक चंचलता पर ध्यान दें।
- कर्क
आज उतना ही काम या जिम्मेदारी लें, जिसको आप आसानी से पूरा कर सकें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। कुछ दोस्तों से मनमुटाव या रिश्तों में दुराव भी हो सकता है। परिस्थितियों को स्वीकार करके आगे बढ़ें। स्थितियां खुद धीरे-धीरे सुधर जाएंगी।
- सिंह
किस्मत बदलने के लिए तैयार हैं। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे।
- कन्या
आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही कार्ड्स पर हैं। लेकिन, किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है।
- तुला
भाग्य का पहिया आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा रहा है। आपके पास परम शांति से जुड़ने और पहुंचने का अवसर है। परिस्थितियां आपके विरुद्ध भी हो सकती हैं लेकिन आपको उससे हार नहीं माननी चाहिए।
- वृश्चिक
आज आपके लिए आराम का दिन हो सकता है। अपने अनुभव को सहेजें और उसके आधार पर अपने भविष्य की योजनाओं को रुप दें। आज आपके लिए आत्ममंथन का दिन है। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गहराई के साथ चिंतन करें। आपको समाधान मिल जाएगा। जीवन के रचनात्मक पक्ष से जुड़ें।
- धनु
आज का दिन थोड़ा तनाव और चिंता में बितेगा। ये तनाव आपको भीतर तक प्रभावित करेगा। आपको अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करके उसके अनुसार उनके निष्पादन की योजना बनानी चाहिए। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव या अबोला हो सकता है। अपनी लोगों के साथ बातचीत करें।
- मकर
यह आपके मन, शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करने का समय है। अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लें और बाहर जाएं। आपकी ख्याति आज आपके काम आएगी। अपनी गरिमा को कायम रख पाएंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह आज आपको कार्ड्स दे रहे हैं। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें।
- कुंभ
जब आप एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो सकारात्मक परिस्थितिया आपके सामने स्वतः ही आ जाएंगी। नियति उसकी कार्रवाई तय करेगी। आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। अपने आप को किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रखें।
- मीन
दमन तब होता है जब व्यक्ति जिम्मेदारियों और परेशानियों से घिर जाता है। जैसा कि कहते हैं, हर चीज की अति बुरी है। आप अपने अति-आत्मविश्वास और अति-उत्साह पर नियंत्रण रखें। कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। इसके लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कामों को निपटाने की आवश्यकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WkJGwC
No comments