Breaking News

शहीद उधम सिंह के लिए पंजाब पहुंचे विकी कौशल, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर बोले- बाबा जी मेहर बख्शो

बॉलीवुड डेस्क. विकी कौशल अपनी अगली फिल्म शहीद उधम सिंह की शूटिंग के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। शेड्यूल शुरू करने से पहले विकी ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। गुरुद्वारे की अपनी फोटो शेयर करते हुए विकी ने लिखा- बाबा जी मेहर बख्शो, हम जा रहे हैंशहीद उधम सिंह के लिए।

3 महीने में घटाया 13 किलाे वजन : इसके पहले फिल्म से जुड़ी यह जानकारी सामने आई थी कि सरदार उधम सिंह का रोल निभाने के लिए विकी ने 3 महीने के दौरान करीब 13 किलो वजन कम किया है। उन्हें फिल्म में 20 साल का युवा नजर आना है।

##

25 दिन का शेड्यूल :विकी के बारे में यह फेमस है कि वे फूडी हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने डाइट कंट्रोल के साथ पूरे तीन महीने में यह लुक पाया है। इसके साथ वे कोई समझौता नहीं करना चाहते इसलिए अपने ट्रेनर के निर्देशन में वे यह कर रहे हैं। फिल्म का यहशेड्यूल अमृतसर पंजाब में करीब 25 दिन तक चलेगा।

इन फिल्मों में दिखेगा विकी का जादू : इस फिल्म के अलावा विकी के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। जिनमें भानु प्रताप सिंह की 'भूत पार्ट:1 द हॉन्टेड शिप', करन जौहर की 'तख्त' और मेघना गुलजार की सैम मानेक शॉ पर बन रही बायोपिक शामिल हैं। शूजित सरकार की यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before start Sardar Udham Singh Punjab schedule Vicky Kaushal offered prayers at Golden Temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vcjtj4

No comments