लक्ष्य सेन डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, हमवतन राहुल भारद्वाज को हराया
खेल डेस्क. भारतीय शटलर लक्ष्य सेन शुक्रवार को डच ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। लक्ष्य ने भारत के ही बी एम राहुल भारद्वाज को सीधे गेमों में हराया। उन्होंने ये मुकाबला 37 मिनट में 21-9, 21-16 से अपने नाम कर लिया। 18 साल के लक्ष्य ने पिछले महीने बेल्जियन ओपन जीता था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टेत से होगा।
लक्ष्य ने पिछले साल एशियन जूनियर चैम्पियनशिप के साथ यूथ ओलिंपिक गेम्स में रजत पदक और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
लक्ष्य दोनों गेम में ब्रेक तक आगे थे
लक्ष्य ने राहुल के खिलाफ पहले गेम में 6-0 की शुरुआती बढ़त के बाद ब्रेक तक 11-3 की बढ़त बना ली थी। लगातार छह पॉइंट जीतने के बाद लक्ष्य ने स्कोर 18-8 कर दिया। बाद में पहले गेम को 21-9 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में राहुल ने 4-2 की शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन ब्रेक से पहले लक्ष्य ने वापसी करते हुए स्कोर 11-6 कर दिया। ब्रेक के बाद राहुल ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन लक्ष्य ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oqpk8P
No comments