विराट समेत भारतीय टीम पर आतंकी हमले का खतरा, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
खेल डेस्क. बांग्लादेश के खिलाफ 3 नवंबर को होने वाले सीरीज के पहले टी20 मैच से पहले दिल्ली पुलिस को भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। ये कार्रवाई एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को मिली एक गुमनाम चिट्ठी के बाद की गई, जिसमें भारतीय टीम खासकर कप्तान विराट कोहली पर आतंकी हमले का खतरा बताया गया है। एनआईए ने बाद में इस चिट्ठी को बीसीसीआई को भेज दिया था।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, एनआईए को मिले पत्र में दी गई सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का भी नाम शामिल है।
केरल का संगठन कर सकता है हमला
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस गुमनाम पत्र में बताया गया है कि केरल के कोझिकोड काऑल इंडिया लश्कर नाम का संगठन कोहली समेत चिट्ठी में बताए गए अन्य नेताओं को निशाना बना सकता है। सूत्र के मुताबिकये पत्र झूठा भी हो सकता है, लेकिन फिर भी खतरे की आशंका को देखते हुए, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी वजह से मैच स्थल और सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।
दिल्ली में होगा सीरीज का पहला मैच
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 3 नवंबर रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद इंदौर और कोलकाता में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BOBKKy
No comments