इरफान पठान और हरभजन सिंह तमिल सिनेमा से फिल्मों में डेब्यू करेंगे, ट्विटर पर जानकारी शेयर की
खेल डेस्क. दो भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और हरभजन सिंह अब अभियन में अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। आने वाले फिल्म ‘विक्रम 58’ में इरफान की मुख्य भूमिका रहेगी। वहीं, स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन फिल्म ‘डिक्किलूना’ से डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की।
फिल्म ‘विक्रम 58’ को अजय नानामुथु डायरेक्ट कर रहे हैं। इरफान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘नया काम और नई चुनौती के लिए तैयार।’’ उन्होंने वीडियो में अपने क्रिकेट करियर के आंकड़े भी शेयर किए। इसमें उन्होंने बताया कि यह उनके अभिनय करियर की पहली फिल्म है और वे आगे भी इसमें काम करेंगे।
दूसरी ओर हरभजन ने फिल्म ‘डिक्किलूना’ के टाइटल नाम के साथ अपनी फोटो शेयर की। यह फिल्म कार्तिक योगी डायरेक्ट कर रहे हैं। हरभजन ने लिखा, ‘‘तमिल सिनेमा से मेरा डेब्यू हो रहा है। प्रोडक्शन टीम का शुक्रिया। इन रिश्तों को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32jwuKK
No comments