मेदवेदेव ने साल का चौथा टाइटल जीता, करियर में पहली बार ज्वेरेव को हराया
खेल डेस्क. रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव शंघाई मास्टर्स चैंपियन बन गए। 23 साल के मेदवेदेव ने 22 साल के जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-1 से हराया। तीसरी सीड मेदवेदेव ने पांचवीं सीड ज्वेरेव को सिर्फ 74 मिनट में हरा दिया। मेदवेदेव ने करियर में पहली बार ज्वेरेव को हराया। इससे पहले, उन्होंने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 4 मुकाबले गंवाए थे।
ये मेदवेदेव का इस साल का चौथा और करियर का सातवां टाइटल है। इससे पहले, उन्होंने सोफिया ओपन, सिनसिनाटी मास्टर्स आैर सेंट पीटर्सबर्ग ओपन जीता था। मेदवेदेव का यह इस साल का नौवां फाइनल था। उन्होंने इस साल किसी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा फाइनल खेले।
मेदवेदेव सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
यह उनकी इस साल 59वीं जीत है। वे मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। यह मेदवेदेव का लगातार दूसरा मास्टर्स 1000 टाइटल है। वे शंघाई मास्टर्स जीतने वाले रूस के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले, निकोलई देविदेंको 2009 में चैंपियन बने थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32hTEkw
No comments