ट्रेनों के एसी डिब्बों में लग रही क्लाइमेट कंट्रोल डिवाइस, इससे तापमान नियंत्रित रहेगा
शेखर घोष/यूटिलिटी डेस्क. ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें गंदे, बदबूदार और चुभने वाले कंबलों से मुक्ति मिलने वाली है। दरअसल, रेलवे ट्रेन के एसी कोचों में हवाई जहाज की तरह क्लाइमेट कंट्रोल करने वाली डिवाइस 'थर्मल कंफर्ट कंट्रोलर' लगाने जा रहा है। इसके कोचों में लगाए जाने के बाद यात्रियों को हवाई जहाज की तरह ठंड नहीं लगेगी। यह डिवाइस आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित की गई है। इसे जम्मू मेल के कोचों में लगाकर उत्तर रेलवे ट्रायल भी कर रही है। ट्रायल के दौरान उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिविजन ने इन कोच में यात्रियों को मोटे और चुभने वाले कंबलों की बजाय लोई दी।
ट्रायल के दौरान उत्तर रेलवे को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि मौजूदा कंबलों को कोचों से हटाने से रेलवे का पैसा भी बचेगा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों के रैक के लिए आईसीएफ और एलएचबी कोच प्रयोग किए जा रहे हैं। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित हैं। सभी गतिमान, राजधानी, शताब्दी, हमसफर, तेजस, दुरंतो, गरीब रथ जैसे ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए हैं, इसलिए उत्तर रेलवे ने आईसीएफ कोचों में 'थर्मल कंफर्ट कंट्रोलर' डिवाइस के सफल होने के बाद आईआईटी दिल्ली को एलएचबी कोचों के लिए डिवाइस को विकसित करने काे कहा है। इस पर काम भी चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YxNz8
No comments