Breaking News

ऑस्ट्रेलियाई दौरे से बाहर हुए हसन अली; सरफराज को कप्तानी से हटाने पर समर्थक सड़कों पर

खेल डेस्क. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाएंगे। हसन की पीठ में चोट है। उन्हें चार हफ्ते और आराम की सलाह दी गई है। विश्व कप के बाद से ही हसन टीम से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई दौरे में 3 से 29 नवंबर के बीच तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक और अहम खबर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के बारे में है। उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के विरोध में उनके समर्थक कराची में प्रदर्शन कर रहे हैं।

हसन चोट से नहीं उबरे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के एक अफसर ने न्यूज एजेंसी को हसन की चोट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमने इस तेज गेंदबाज का एमआरआई स्कैन कराया। वो हाल ही में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से लौटे हैं। स्कैन में पाया गया कि हसन को अभी कम से कम चार हफ्ते और आराम करना चाहिए। अभी खेलने से उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो सकती है।” हसन वनडे और टी20 में पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य कड़ी हैं। 25 साल के इस तेज गेंदबाज ने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 148 विकेट लिए हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीने से वो पीठ की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 53 वनडे, 30 टी20 और 9 टेस्ट मैच खेले हैं।

सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने का विरोध
सरफराज अहमद को पीसीबी ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया है। अजहर अली को टेस्ट और बाबर आजम को टी20 की कप्तानी सौंपी गई है। सरफराज के समर्थक उन्हें कप्तानी से हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। रविवार को कराची में इन्होंने सड़कों पर सरफराज के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कुछ समर्थक सरफराज के घर के बाहर भी पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया। इस दौरान फैन्स ने पीसीबी और हेड कोच तथा चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक के खिलाफ भी नारे लगाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाएंगे। हसन की पीठ में चोट है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P5I5t6

No comments