सोमवार और मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का योग, राशि अनुसार कर सकते हैं पूजा-पाठ
जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 21 अक्टूबर और मंगलवार 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। 21 को सोम पुष्य और 22 को भौम पुष्य रहेगा। ये दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली हर प्रकार की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होता है। शनि वृद्धि करने वाला एवं लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक साथ देती है एवं लाभ भी देती है। इन योगों में राशि अनुसार पूजा-पाठ भी करनी चाहिए। जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुभ काम, जो पुष्य नक्षत्र वाले दिन कर सकते हैं...
मेष राशि - शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
वृष राशि - शिवलिंग पर चांदी के लोटे से कच्चा दूध चढ़ाएं।
मिथुन राशि - गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि - शिवलिंग जल चढ़ाएं और ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि - सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि - गणेशजी को शमी के पत्ते चढ़ाएं।
तुला राशि - शिवजी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि - पके हुए चावल से शिवलिंग का श्रृंगार करें और लाल गुलाल चढ़ाएं।
धनु राशि - भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं।
मकर राशि - शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
कुंभ राशि - पीपल को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें।
मीन राशि - शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MZE1HQ
No comments